सुपौल, अप्रैल 14 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत सुपौल पहुंचे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सोमवार रात रात्रि विश्राम में बुद्धिजीवियों संग बिहार के नवनिर्माण पर चर्चा की। जन सुराज नेता अनिल सिंह के विद्यापुरी स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रशांत किशोर ने हालिया राजनीतिक माहौल पर तंज कसते हुए कहा कि जब बिहार के लोगों को अपने बच्चों की चिंता ही नहीं है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू यादव क्या करेंगे। अब तो बिहार सिर्फ मजदूरों की फैक्ट्री बनकर रह जाएगा। पहले तो जनता को 10-10 हजार रुपए बांटकर और इलेक्शन कमीशन के दम पर बहुमत खरीदा। यह भी पढ़ें- बिहार में नीतीश राज खत्म, बीजेपी के सम्राट चौधरी नये सीएम अब 202 विधायकों के समर्थन के बावजूद सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा का में...