सुपौल, अप्रैल 23 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के लालगंज पंचायत में बिहार का तीसरा राजकीय औषधालय लालगंज में सुविधाओं का अभाव है। यह औषधालय में अंग्रेजी दवा बनाने के लिए खोला गया। लेकिन सुविधाओं की घोर कमी है। राजकीय औषधालय लालगंज का भवन निर्माण कार्य साल 2013 में ही पूरा हो गया था। लेकिन राजकीय औषधालय लालगंज सुनसान पड़ा हुआ था। 21 अगस्त 2022 को तत्कालीन डीएम कौशल कुमार ने राजकीय औषधालय लालगंज में विधिवत फिता काटकर ओपीडी सेवा सहित 24 घंटे की स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई गई। इसके बाद यहां लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिलने लगी। इसके बाद प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच प्रत्येक माह के 9 तारीख को कराए जाने लगा। जिसमें गर्भवती महिलाओं के विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य जांच के बाद नि:शुल्क रूप से दवा का वितर...