सुपौल, मार्च 25 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। बहुउद्देशीय सभाकक्ष में बुधवार को बाल संरक्षण तंत्र के सुदृढ़ीकरण बाल संरक्षण समितियों के सशक्तीकरण तथा बाल हितैषी पंचायत बनाने को लेकर विविध हितधारकों के साथ समन्वय बैठक हुई। बैठक कवच परियोजना के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई सुपौल और समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। इसमें सहरसा, मधेपुरा, अररिया एवं सुपौल जिले के जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशकों एवं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष व सदस्य शामिल रहे। इस क्रम में दिवेश कुमार शर्मा ने बाल अधिकार संबंधी मुद्दों तथा उनके समुचित समाधान के लिए सरकारी व्यवस्थाएं व प्रावधानों तथा बाल अधिकार संरक्षण में सरकारी हितधारकों के साथ-साथ गैर सरकारी संगठनों की भूमिका को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि कोसी क्षेत्र के जिलों में व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.