सुपौल : बाल विवाह उन्मूलन को लेकर सखी वार्ता कार्यक्रम आयोजित
सुपौल, जून 11 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किशनपुर प्रखंड की मलाढ एवं करेहैया पंचायत में सेविकाओं एवं अन्य प्रतिभागियों के साथ सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महिलाओं और किशोरियों की जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को बाल विवाह, लैंगिक हिंसा, दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सरकार द्वारा उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी देना था। सखी वार्ता के दौरान डीएचईडब्लू की टीम ने उपस्थित लोगों को बताया कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है, जो बालिकाओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा तथा उनके उज्ज्वल भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।
बाल विवाह पर जानकारी इस दौरान विवाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.