सुपौल : बाढ़ का पानी घटा, लेकिन तटबंध के भीतर लोगों की परेशानी बरकरार
सुपौल, सितम्बर 27 -- किशनपुर, एक संवाददाता। कोसी नदी का डिस्चार्ज कम होने के बावजूद तटबंध के भीतर बसे बाढ़ प्रभावित लोगों की परेशानी कम नहीं हुई है। निचले इलाकों में अब भी पानी जमा रहने से ग्रामीणों को आवागमन से लेकर भोजन और पेयजल तक के लिए जूझना पड़ रहा है।
ग्रामीणों की शिकायतें बाढ़ प्रभावित लोगों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से राहत और बचाव को लेकर व्यवस्था किए जाने का दावा भले ही किया जा रहा है, लेकिन इसका लाभ जरूरतमंद परिवारों तक समुचित रूप से नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई प्रभावित परिवारों को अब तक सूखा राशन उपलब्ध नहीं कराया गया है। वहीं सामुदायिक किचन संचालित होने के दावे के बावजूद सभी जरूरतमंदों को भोजन नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई जगह सामुदायिक किचन या राहत शिविर में समुचित व्यवस्था नहीं है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.