सुपौल, अप्रैल 19 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दुअनिया गांव के समीप पेट्रोल पंप के पास शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर रवि रौशन कुमार समेत दो लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब 11 बजे की है। पटना से अररिया जा रही कार जैसे ही एनएच सड़क पर दुअनिया गांव के पास पहुंची, तभी अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने संतुलन खो दिया और कार सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। रात्रि गश्ती में तैनात सअनि नीरज कुमार दल-बल के साथ पहुंचे और दोनों सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जाता है कि दोनों लोग अररिया में एक शादी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.