भागलपुर, मार्च 5 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के रामविशनपुर स्थित एनएच 27 पर मंगलवार की शाम करीब 6 बजे बाइक और ई रिक्शा आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें एक बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार खून से लथपथ हालत में एनएच पर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. निखिल आनंद ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल की पहचान भपटियाही थाना क्षेत्र के झिल्ला डुमरी निवासी उमेश सादा के (24) वर्षीय पुत्र अनिल सादा के रूप में हुई है। वही घटना की सूचना पर राघोपुर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.