सुपौल, मई 12 -- किशनपुर, एक संवाददाता। मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर कोसी बांध से नीचे गिर जाने के कारण एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मलाढ़ पंचायत के मलाढ़ गांव वार्ड नौ निवासी सुरेश सादा के पुत्र बिसेशर सदा (25) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बिसेशर अपने दो दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर पूर्वी कोसी तटबंध होते हुए थरिया चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान थरिया गांव के निकट मोटर साइकिल अचानक अनियंत्रित होकर बांध से नीचे जा गिरी। मोटरसाइकिल पर सवार बिसेशर सादा के सिर में गंभीर चोट आई है। यह भी पढ़ें- वाहन की टक्कर से गोपालगंज का बाइक सवार जख्मीघटना के बाद की स्थिति घटना के बाद उनके साथ मौजूद दोनों युवक घायल अवस्था में उन्हें छोड़कर मौके से फरार हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना किशनप...