सुपौल, अप्रैल 26 -- किशनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की अंदौली पंचायत के वार्ड पांच में बांस बेड़ा गाड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान हुई मारपीट में एक पक्ष की दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिलाओं की पहचान मो अफजल की 30 वर्षीय पत्नी सहारुन खातून और कुलसूम खातून के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बांस बेड़ा गाड़ने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पिछले कुछ दिनों से तनाव चल रहा था। रविवार को यह विवाद बढ़ गया और मारपीट में बदल गया। घटनास्थल पर चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया। यह भी पढ़ें- बांका: पानी विवाद में दो महिलाएं घायल इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिलाओं को किशनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.