सुपौल, अप्रैल 28 -- वीरपुर, एक संवाददाता। सीमावर्ती भीमनगर क्षेत्र के लोगों को लंबे इंतजार के बाद बड़ी राहत मिली है। नवनिर्मित 30 बेड वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बसंतपुर, भीमनगर में सोमवार से ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। सिविल सर्जन डॉ. बाबू साहेब झा के निर्देश पर अस्पताल को तत्काल प्रभाव से कार्यात्मक बनाया गया, जिससे अब मरीजों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। करीब 4 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से बने इस आधुनिक सीएचसी में मरीजों के लिए 30 बेड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही इमरजेंसी सेवा, परिवार नियोजन, एक्स-रे सहित कई जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं भी शुरू की गई हैं। यह भी पढ़ें- बैद्यनाथपुर, छत्तीसी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन अस्पताल के चालू होने से खासकर सीमावर्ती गांवों...