सुपौल, जुलाई 4 -- बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। बलुआ बाजार थाना क्षेत्र की बिशनपुर शिवराम पंचायत अंतर्गत तुलसीपट्टी वार्ड 13 का एक युवक बीते सात दिनों से लापता है। मामले को लेकर युवक के परिजनों ने बलुआ थाना में लिखित आवेदन देकर पुत्र के अपहरण और अनहोनी की आशंका जताई है। वहीं दूसरे पक्ष ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : बलुआ बाजार में दारोगा की तैयारी कर रहा युवक सात दिनों से लापता, अपहरण की आशंकालापता युवक के बारे में जानकारी लापता युवक रमित कुमार यादव की मां रेखा देवी ने बताया कि उनका 20 वर्षीय पुत्र रमित कुमार यादव बिहार पुलिस की तैयारी कर रहा था। प्रतिदिन की तरह 27 जून की सुबह करीब 3:45 बजे दौड़ने के लिए घर से निकला था। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उनका पुत्र शीतल देव के घर के समीप पहुंचा तो पहले स...