सुपौल, फरवरी 17 -- वीरपुर, एक संवाददाता। उत्तर बिहार की बहुप्रतीक्षित कोसी-मेची इंट्रा लिंक परियोजना को गति देने के लिए मंगलवार को जल संसाधन विभाग की उच्चस्तरीय टीम ने वीरपुर में विस्तृत निरीक्षण किया। प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल और अभियंता प्रमुख (सिंचाई सृजन) अवधेश कुमार दोपहर में वीरपुर पहुंचे। उनके आगमन पर डीएम सावन कुमार सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्वागत किया, जिसके बाद काफिला सीधे कोसी बराज पहुंचा। बराज के कंट्रोल रूम में गेट संचालन प्रणाली की गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों से पूछा गया कि कितने गेट ऑटोमेटिक मोड में और कितने मैन्युअल मोड में संचालित हो रहे हैं। बराज परिसर में रोशनी की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हाई मास्ट लाइट लगाने तथा पार्कों के जीर्णोद्धार का निर्देश दिया गया। नेपाल प्रभाग में तटबंध के समीप अतिक्रमण की स...