सुपौल, अप्रैल 14 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता। बसंतपुर प्रखंड के रतनपुर पंचायत स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र बदहाली के दौर से गुजर रहा है। विभाग के लापरवाही के कारण यह उपस्वास्थ्य केंद्र उपेक्षा का शिकार है। स्वास्थ्य सुविधा बहाल को लेकर स्थानीय लोग संबंधित अधिकारियों के दरवाजे खटखटाते रहते है,लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नही हो पा रहा है। क्षेत्र के लोग बदहाल स्वास्थ्य सेवा को लेकर खासे चिंतित रहते हैं। समय पर इलाज न मिलने से कई लोगों की मौत हो जाती है। इसके अलावे भगवानपुर पंचायत के साहेबान स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र का भवन अब खंडहर में तब्दील हो चुका है। मुखिया चंदन राम और ग्रामीण संजय मेहता ,सुरेश यादव, रंजीत मेहता, विशुनदेव मेहता,रामदेव मेहता सहित स्थानीय लोगों ने कहा कि स्थानीय स्तर पर चिकित्सक नहीं होने पर तबियत खराब होने पर भीमनगर या बी...