सुपौल, अप्रैल 28 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल की बैठक सोमवार को मुख्यालय स्थित सार्वजनिक बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सूरज चौरसिया ने की। इसमें संगठन विस्तार, युवाओं की भागीदारी और सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। बैठक में बजरंग दल के विभाग संयोजक मुकेश कुमार ने प्रखंड इकाई के पुनर्गठन की घोषणा की। इसके तहत आनंद कुमार को प्रखंड संयोजक और सूरज चौरसिया को प्रखंड सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने का संकल्प लिया। साथ ही धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को सक्रिय रूप से संचालित करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.