सुपौल, जनवरी 28 -- भीमपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की जीवछपुर पंचायत स्थित वार्ड छह में बजरंगबली प्रतिमा की स्थापना व प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को रथयात्रा निकाली गई। जहां मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शंभू मुखिया के नेतृत्व में मंगलवार को एसएच 91 पर निकली रथयात्रा में सुसज्जित रथ पर प्रतिमा रखकर नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़े की थाप पर श्रद्धालु झूमते रहे और संपूर्ण मार्ग बजरंग बली के जयकारे से गुंजायमान होता रहा। रथयात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर आस्था का परिचय दिया। बता दें कि बजरंगबली की प्रतिमा स्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर चार दिनों तक चलने वाले अनुष्ठान की मंगलवार को कलश यात्रा के साथ शुरुआत हुई। वहीं नगर भ्रमण व नगर कीर्तन आयोजित हुआ। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि नगर भ्रमण और नगर कीर्तन के बाद 29 जन...