सुपौल, मार्च 15 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयडुमरी में रविवार को प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार चौधरी के सेवानिवृत्त होने पर एक भावुक और गरिमामय विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन केवल एक औपचारिक विदाई नहीं था, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके लंबे योगदान और समर्पण के प्रति लोगों के सम्मान और प्रेम का प्रतीक बन गया। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक गिरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि मंच संचालन सुमन कुमार पंकज ने कुशलतापूर्वक किया। समारोह के दौरान प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार चौधरी...