सुपौल, मार्च 12 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की गोविंदपुर पंचायत स्थित वार्ड 10 घटहा गांव में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में दोनों पक्षों से तीन महिला समेत कुल 15 लोग घायल हो गए। वहीं एक पक्ष के नूर आलम की स्थिति नाजुक होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार उत्क्रमित मध्य विद्यालय घटहा में पढ़ने वाले दो बच्चों के बीच स्कूल में विवाद हो गया। इस दौरान एक बच्चे ने घर जाकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन स्कूल पहुंचकर दूसरे बच्चे को डांट-फटकार लगाने लगे। इसके बाद दूसरे बच्चे ने भी अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिस पर वे लोग भी स्कूल पहुंचकर हंगामा करने लगे। इधर, विवाद बढ़ता देख विद्यालय के एचएम फारू...