सुपौल, जनवरी 4 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के झखाडगढ़ पंचायत स्थित शिवनी घाट के समीप पौषी पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित मेला के दूसरे दिन लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुरसर नदी के कछार पर लगे मेला देखने लोगों का उत्साह भीषण ठंढ पर भारी पड़ रहा था। मेला स्थल पर कोशी महरानी मंदिर में स्थापित कोशी मैया, श्रीगणेश एवं हनुमान जी की प्रतिमा दर्शन व नमन करने को दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इधर भव्य रूप से लगे मेला में पहुंचे लोग विविध व्ययंजनों का लुत्फ उठाने में व्यस्त दिखे। भीडं में खासकर महिलाओं और बच्चों में मेला देखने की उत्सुकता चरम पर दिखी। मेला में बच्चों के लिए मनोरंजन के कई साधन उपलब्ध था। वहीं महिलाओ के लिए मीना बाजार सहित सौदर्य प्रशासन की दर्जनों दुकानें सजी हुई थीं। सार्वजनिक पौषी पूर्णिमा मेला कमेटी के सदस्य मेला में सुरक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.