सुपौल : बकरीद पर शांति-सौहार्द बनाए रखने की होती रही अपील
सुपौल, मई 28 -- वीरपुर, एक संवाददाता। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार रात अनुमंडल प्रशासन ने वीरपुर शहर के प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के माध्यम से प्रशासन ने लोगों के बीच सुरक्षा व्यवस्था का संदेश देते हुए अपनी सक्रिय मौजूदगी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि फ्लैग मार्च वीरपुर मुख्य मार्ग से शुरू होकर हटिया चौक, सुभाष चौक, बसंतपुर चौक, चैती दुर्गा मंदिर, पंचवटी हनुमान मंदिर, रिसर्च सेंटर होते हुए वीरपुर गोल चौक तक निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस वाहनों के सायरन और बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी से कुछ समय के लिए लोग उत्सुक और आश्चर्यचकित नजर आए। हालांकि बाद में लोगों को जानकारी मिली कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.