सुपौल : फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर भूदान की जमीन समस्या का हो समाधान
सुपौल, अक्टूबर 4 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भूदान के किसानों के समस्या का निष्पादन करने के लिए सरकार को फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर भूदान जमीन से जुड़े समस्या का समाधान करना चाहिए, ताकि भूदान किसानों को न्यायालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े और रुपए की बचत हो सके। उक्त बातें केंद्रीय भूमि सुधार समिति के सदस्य पीवी राजगोपाल ने रविवार को भागलपुर से दिल्ली जाने के क्रम में सद्भावना फाउंडेशन विनोबा आश्रम भपटियाही में कहीं। उन्होंने भूदान किसानों की समस्या सुनी और भूदान किसानों को समस्या का समाधान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि गांधी-विनोबा भावे, लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सपनों को साकार करने के लिए सरकार को यथाशीघ् कदम उठाने की जरूरत है। प्रत्येक भूमिहीन व्यक्ति को सरकार द्वारा जमीन उपलब्ध करानी चाहिए, ताकि वे लोग अपना आवास बनाकर रह सकें। इस मौके पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.