सुपौल, मार्च 27 -- पिपरा, एकसंवाददाता। थाना क्षेत्र के निर्मली वार्ड सात निवासी संजय मेहता की पत्नी की दुकान पर बुधवार रात राजनिवास गुटखा मांगने पर हुए हंगामे और गाली-गलौज कर फायरिंग करने के मामले में आवेदिका प्रमिला देवी ने दो नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध थाना में आवेदन दिया है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस बाबत थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि निर्मली निवासी प्रमिला देवी के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जांच में गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। महिला के पति गांव से बाहर रहते हैं। उनके बेटे सोनू कुमार और आरोपी के बीच विवाद सहित अन्य बिंदु को लेकर गहन जांच चल रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा होगा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.