सुपौल, मई 27 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में संचालित फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का बुधवार को राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी प्रीति कुमारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय भपटियाही, प्राथमिक विद्यालय गिरधारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कल्याणपुर, प्राथमिक विद्यालय बिशनपुर तथा उर्दू प्राथमिक विद्यालय अकबर मियां टोला सदानंदपुर का दौरा किया गया। इस दौरान जिला कार्यक्रम समन्वयक विजय कुमार,फलेरिया इंस्पेक्टर विपिन कुमार, पिरामल फाउंडेशन की पिंकी कुमारी तथा कालाजार सुपरवाइजर राजेश कुमार भी मौजूद रहे। राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी प्रीति कुमारी ने बताया कि फलेरिया जांच में किसी व्यक्ति का ब्लड पॉजिटिव पाए जाने पर उसके घर पर ही मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा तथा आवश्यक दवाएं भी दी जाएंगी। प्रभारी च...