सुपौल, अप्रैल 13 -- वीरपुर, एक संवाददाता। बसंतपुर प्रखंड की भगवानपुर पंचायत अंतर्गत समदा गांव वार्ड 14 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक ऐसी लड़की के नाम पर प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया गया, जो न तो उक्त पते की निवासी है और न ही उसके परिवार का वहां कोई अस्तित्व है। इस खुलासे के बाद पंचायत स्तर पर प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार "खुशी तातेर" नाम की लड़की के नाम से जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया। आधार कार्ड में उसका पता भगवानपुर पंचायत के समदा वार्ड 14 दर्शाया गया, जबकि उसके माता-पिता का निवास सूरत (गुजरात) बताया गया है। यह भी पढ़ें- फर्जी जन्म प्रमाणपत्र प्रकरण- कंप्यूटर ऑपरेटर और एएनएम के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का मुकदमा दर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.