सुपौल, मई 8 -- वीरपुर, एक संवाददाता। फर्जी दस्तावेज एवं जाली हस्ताक्षर के आधार पर जन्म प्रमाण पत्र निर्गत किये जाने के मामले में बीडीओ ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने वाली पुत्री व उसके पिता पर केस दर्ज कराया है। मामला बसंतपुर प्रखंड की भगवानपुर पंचायत अंतर्गत समदा वार्ड 14 से जुड़ा है। दरअसल, बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा ने गुरुवार को रतनपुर थाने में खुशी तातेर एवं उनके कथित पिता पूनम चांद तातेर के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई है।

जांच और निलंबन इधर, मामला उजागर होते डीएम सावन कुमार ने बीडीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर पंचायत सचिव अभिशंकर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच और कार्रवाई तेज कर दी गई है। जानकारी के अनुसार खुशी तातेर नाम की युवती का जन्म प्रमाण पत्र 31 जनवरी 2026 को ...