सुपौल : फरार आरोपी के घर कुर्की जब्ती की हुई कर्रवाई
सुपौल, जून 14 -- मरौना, एक संवाददाता। मरौना पुलिस ने रविवार को कुशमौल गांव में फरार नामजद आरोपी के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि फरार नामजद आरोपी विनय कुमार यादव के विरुद्ध थाना में 20 जून 2025 को एक नाबालिक के छेड़खानी का आरोप को लेकर मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद आरोपी युवक घर छोड़कर फरार है। पुलिस द्वारा युवक के गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापेमारी की गई। लेकिन पुलिस को सफलता नही मिली। केस आईओ एसआई सारिका कुमारी ने पुलिस बल के साथ रविवार को पंहुचकर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- सुपौल : फरार आरोपी के घर कुर्की जब्ती की हुई कर्रवाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.