सुपौल, दिसम्बर 23 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड अंतर्गत करजाइन थाना क्षेत्र के फ़करीना चौक के समीप एनएच 106 पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना करजाइन थाना क्षेत्र के फकीरना चौक के पास की है, जहां दोपहर करीब दो बजे एक बाइक और एक अज्ञात टेंपो के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान प्रतापगंज थाना क्षेत्र के भालूकूप निवासी राम नारायण शर्मा के 18 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राहुल पिछले कुछ समय से करजाइन थाना क्षेत्र के सीतापुर स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर रह रहा था। मंगलवार दोपहर वह किसी निजी काम से अपने रिश्तेदार के घर से सिमराही बाजार की ओर जा रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.