सुपौल : प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग की सफलता को लेकर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
सुपौल, जुलाई 30 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। बिहारी गुरमैता उच्च माध्यमिक विद्यालय, भपटियाही में बुधवार को प्रखंड स्तरीय प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय समीक्षा सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 8 तक के प्रधानाध्यापक तथा गणित एवं विज्ञान विषय के शिक्षकों ने भाग लिया। उन्मुखीकरण कार्यक्रम में प्रशिक्षक प्रमोद रंजन एवं चंदन कुमार ने प्रोजेक्ट आधारित एवं प्रयोग आधारित शिक्षण पद्धति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सीखने के अधिक अवसर मिलते हैं, जिससे उनकी समझ विकसित होती है और वास्तविक तथा प्रभावी अधिगम सुनिश्चित होता है। प्रशिक्षकों ने बताया कि मध्य विद्यालयों में गणित एवं विज्ञान के शिक्षकों के तकनीकी सहयोग से प्रोजेक्ट आधारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.