सुपौल, नवम्बर 30 -- सुपौल। डीएम सावन कुमार की अध्यक्षता में शनिवार शाम 4.30 बजे प्रायोजन एवं फोस्टर केयर देखरेख अनुमोदन कमेटी की बैठक हुई। इस क्रम में प्रायोजन योजना अन्तर्गत कुल 77 बच्चों को अधिकतम तीन वर्षों तक या 18 वर्ष की आयु पूरी होने (जो भी पहले हो) तक के लिए प्रदान 4000 रुपए मासिक अनुदान की राशि उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भुगतान करने की स्वीकृति दी गई। इस बैठक सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति के सदस्य, बाल संरक्षण पदाधिकारी, रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव आदि उपस्थित थे। केन्द्र प्रायोजित एवं बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित 'प्रायोजन' योजना 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों को बेहतर शिक्षा एवं परवरिश के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित ऐसी योजना है, जिसके अन्तर्गत विधवा/तलाकशुदा महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.