सुपौल, फरवरी 4 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के चांदपीपर पंचायत के वार्ड 12 में अज्ञात चोरों ने मंगलवार की रात में स्कूल का ताला तोड़कर 18 बोरा 9 क्विंटल चावल चार पंखा और समरसेबुल मोटर चोरी कर ली गई थी। जिसको लेकर प्राथमिक विद्यालय चांदपीपर वार्ड नंबर 12 के प्रभारी एचएम सुमन कुमारी ने चोरी की घटना की जानकारी भपटियाही थाना पुलिस को दी गई। थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर चोरी की घटना की जांच करने लगा। जांच के क्रम में अज्ञात चोरों द्वारा चावल का बोरा ले जाते समय चावल रास्ते में गिर गया था। पुलिस इस निशानदेही पर स्कूल से कुछ ही दूरी पर पहुंचकर एक पुआल के ढेरी के पास पहुंची। पुलिस ने पुआल के ढेरी को हटाया तो तो उसके अंदर एमडीएम का चावल का बोरा अज्ञात चोरों द्वारा छुपा कर रखा गया था। साथ ही चोरी का...