सुपौल, अप्रैल 18 -- पिपरा, एक संवाददाता। बजरंगबली प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रखंड क्षेत्र के रतौली वार्ड 8 में शनिवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गई। यात्रा में 151 कुंवारी कन्याएं और महिलाओं ने भाग लिया। यात्रा रतौली वार्ड 8 निवासी धीरेन्द्र सिंह के दरवाजे पर बना हनुमान मंदिर से गाजे बाजे के साथ निकली जो सीधे भूतही नदी किनारे पहुंची जहां श्री हनुमान ज्योतिष धर्मानुष्ठान केन्द्र सुपौल के ज्योतिर्विद मिहिर कान्त झा के सानिध्य में मंत्रोच्चारण कर कलश में जल भरवाया। जिसके बाद कलशयात्रा गांव के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर प्रांगण पहुंची इस दरमियान विभिन्न परिधानों में सजी संवरी महिलाएं और साउंड में बज रहे धार्मिक गीत पूरे गांव को भक्तिमय बना दिया। यह भी पढ़ें- पुन:प्रेषित-जगन्नाथडीह-अहरडीह में श्री श्री 108 नवाहपारायण हनु...