सुपौल, अप्रैल 23 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित जेपी चौक पर गुरुवार सुबह करीब 8 बजे प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद का जोरदार स्वागत किया गया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष वलीउल्लाह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्कूल निदेशकों और शिक्षकों ने फूल-मालाओं और बुके के साथ उनका सम्मान किया। दरअसल, सैयद शमायल अहमद जोगबनी स्थित जयनित पब्लिक स्कूल की प्राचार्य स्व. कविता खान के आकस्मिक निधन पर उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने अररिया जा रहे थे। सिमराही में अल्प प्रवास के दौरान उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि स्व. कविता खान एक कुशल प्राचार्य और एसोसिएशन की कर्मठ सदस्य थीं, शिक्षा जगत में उनका योगदान अविस्मरणीय है। यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्त प्रवक्ता विमल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.