सुपौल, फरवरी 16 -- सुपौल। मध्य विद्यालय खरैल पुनर्वास स्थित प्रस्तावित मैट्रिक परीक्षा के केंद्र का सोमवार को डीएम सावन कुमार व एसपी सरथ आरएस ने निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, पेयजल व्यवस्था, शौचालय की स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी तैयारियों का गहन अवलोकन किया। डीएम ने केंद्राधीक्षक को परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करने की सलाह दी। वहीं एसपी सरथ आरएस ने परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने का न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.