सुपौल, अप्रैल 12 -- जदिया, निज संवाददाता। जिले में प्रस्तावित अररिया-परसरमा एन एच 327 फोर लेन मुख्य सड़क मार्ग में जदिया बाजार में बायपास सड़क निर्माण को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। रविवार की दोपहर को हुए इस धरना के दौरान बड़ी संख्या में सड़क किनारे बसे महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया। खासकर लोगों की मांग यह है कि जदिया बाजार की हृदय स्थली हनुमान मंदिर चौक से गुजरने वाले इस फोर लेन मुख्य मार्ग को बाजार के उत्तर या दक्षिण से बायपास रोड बनाकर उक्त सड़क को गुजारा जाय। इसके लिए सैकड़ों ग्रामीणों ने रामचंद्र पोद्दार की अध्यक्षता में आयोजित हुए इस धरना में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नाम एक हस्ताक्षरित आवेदन प्रेषित किया गया तथा इसकी एक एक प्रतिलिपि सांसद दिलेश्वर कामैत एवं डीएम सावन कुमार को भेजकर बायपास के सहारे उक्त फोरलेन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.