सुपौल, अप्रैल 10 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। विभागीय गाइडलाइन के अभाव में जिले के मॉडल हाई स्कूलों में नामांकन प्रक्रिया अव्यवस्था का शिकार हो गई है, मॉडल स्कूल में नामांकन के लिए प्रतियोगिता परीक्षा का नियम आने से पोषक क्षेत्र के सैकड़ों छात्र नामांकन से वंचित हो गए है। दरअसल प्रत्येक प्रखंड में एक-एक कर कुल 11 हाई स्कूलों को मॉडल स्कूल का दर्जा दिया गया, जहां नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा अनिवार्य की गई। हैरानी की बात यह है कि परीक्षा 10 मार्च को आयोजित भी हो गई, लेकिन इसकी जानकारी न तो संबंधित स्कूलों तक पहुंची और न ही छात्रों तक। अब जब छात्र नामांकन के लिए स्कूल पहुंच रहे हैं, तो उन्हें यह कहकर लौटा दिया जा रहा है कि प्रवेश परीक्षा पहले ही हो चुकी है और चयनित छात्रों का ही नामांकन होगा। ऐसे में बड़ी संख्या में छात्र नामांकन से वंचित...