सुपौल, जनवरी 2 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। सूर्यापुर पंचायत में शुक्रवार की सुबह प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने से गांव में कुछ समय के लिए आक्रोश का माहौल बन गया। आक्रोशित लोगों ने कुछ समय के लिए सूर्यापुर के मुख्य सड़क मार्ग को जाम करने का प्रयास किया, लेकिन घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने पर आक्रोशितों ने जाम समाप्त कर दिया। मामले की गंभीरता को देख पुलिस प्रशासन घटना की तहकीकात में जुट गई है। ग्रामीणों के अनुसार पंचायत के चौधरी टोला में पीछे की झाड़ी में प्रतिबंधित पशु का कटा सिर देखा गया। इसकी सूचना फैलते ही देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठी होने लगी। जिसके बाद लोगों में तरह-तरह की आशंका होने लगी। प्रबुद्धजनों ने इस प्रकार की घटना को कुछ शरारती तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की साजिश करार दिया। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्...