सुपौल, मार्च 12 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के मेला ग्राउंड में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली की खुलेआम बिक्री की सूचना मिलने पर गुरुवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। अनुमंडल मत्स्य प्रसार पदाधिकारी गुलशन कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी में करीब 50 किलो प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली जब्त की गई, जिसे बाद में थाना लाकर विधिवत रूप से नष्ट कर दिया गया। इस बाबत अनुमंडल मत्स्य प्रसार पदाधिकारी गुलशन कुमार ने बताया कि मेला ग्राउंड परिसर में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली की बिक्री किए जाने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस के सहयोग से मौके पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान पाया गया कि ताहिर नामक एक व्यक्ति मेला ग्राउंड में थोक स्तर पर प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली का कारोबार किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान उसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.