सुपौल, अप्रैल 23 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब चोरों का तांडव मंदिरों तक पहुंच गया है। बुधवार की रात बाजार स्थित शिव मंदिर में चोरों ने पिछवाड़े से प्रवेश कर हनुमान प्रतिमा के सामने लगी पीतल की घंटी चुरा ली। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह उस समय हुई, जब शिव भक्त मंदिर की साफ-सफाई और पूजा करने पहुंचे। उन्होंने देखा कि हनुमान प्रतिमा के सामने लगी घंटी गायब है। सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए और मामले को लेकर नाराजगी जताई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। यह भी पढ़ें- महावीर स्थान के पास नशेड़ियों व जुआरियों से परेशानी कुछ दिन पूर्व भी मंदिर परिसर से कन्हैया की एक छोटी मार्बल की मूर्ति चोरी हो चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं से लोगों में भय और आक्रोश...