सुपौल, मार्च 14 -- पिपरा, एक संवाददाता। पिपरा स्थित शिव बाबा हार्डवेयर प्रांगण में शुक्रवार को प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की नई पाठशाला का उद्घाटन मुम्बई से आए डॉ. ई. बी. स्वामीनाथन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर "वाह जिंदगी वाह" शीर्षक से एक भव्य आध्यात्मिक समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. ईबी स्वामीनाथन ने कहा कि वर्तमान समय कलयुग का दौर है, लेकिन इसके बाद एक नया युग आएगा, जिसमें सत्य, प्रेम और शांति की स्थापना होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दिव्य गुणों का विकास होगा और उसी के प्रतीक के रूप में श्री कृष्ण जैसे आदर्श चरित्र का जन्म होगा। उन्होंने कई प्रेरणादायक उदाहरणों के माध्यम से बताया कि आज के समय में मनुष्य की सबसे बड़ी समस्या मानसिक अशांति और बेचैनी है। इस अवसर...