सुपौल, जून 3 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग ने प्रखंड स्तर पर मासिक गुरुगोष्ठी आयोजित करने का निर्णय लिया है। विभाग द्वारा जारी निर्देश में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। जानकारी देते हुए डीईओ संग्राम सिंह ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन योजनाओं और गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों को आवश्यक मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से प्रत्येक माह प्रखंड स्तर पर एक दिवसीय गुरुगोष्ठी आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- सुपौल : प्रखंड स...