सुपौल, जनवरी 28 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। मेरा युवा भारत, युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में ललित नारायण विज्ञान महाविद्यालय परिसर में चल रहे दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का आयोजन पीएलवी हेमलता पाण्डेय एवं स्वयंसेवक छोटू कुमार के नेतृत्व में किया गया। क्षेत्रीय जदयू विधायक सोनम रानी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को मेडल, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को भी मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इससे पूर्व आयोजकों द्वारा विधायकसोनम रानी का मिथिला परंपरा के अनुसार पाग, शाल एवं फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया । समापन समारोह को संबोधित करते हुए जदयू विधायक सोनम रानी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.