सुपौल, सितम्बर 24 -- वीरपुर, एक संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे 'प्रकृति प्रहरी' अभियान के तहत स्कूली बच्चों को हरियाली और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। प्रखंड कार्यालय के सामने स्थित प्लस-2 विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने अभियान से बच्चों को जोड़ने की पहल की है। इसके तहत बच्चों को सीड बॉल (बीज की गेंद) तैयार करने और इनके माध्यम से अधिक से अधिक पौधे उगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सीड बॉल के जरिए कम संसाधनों में भी हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया जा रहा है। बच्चों को बताया जा रहा है कि एक छोटा-सा बीज भविष्य में पेड़ का रूप लेकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और उन्हें पर्यावरण संरक्षण का प्रहरी बनाना है। एस...