सुपौल, अप्रैल 9 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता। पोखर में डूबने से एक 18 महीने के बच्चे की मौत हो गई। घटना करजाईन बाजार थाना क्षेत्र के पदुमनगर वार्ड एक में गुरुवार सुबह करीब नौ बजे की है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार करजाईन थाना क्षेत्र के पदुमनगर वार्ड एक निवासी निरंजन ठाकुर का डेढ़ साल (18 महीने) का एकलौता बेटा दिव्यांशु आनंद घर के पास खेल रहा था। इसी क्रम में अपने घर से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित पोखर किनारे पहुंच गया, जहां पोखर में डूबने से उसकी मौत हो गई। इस बाबत निरंजन द्वारा करजाईन थाने में दिये गए आवेदन के अनुसार गुरुवार सुबह में घर के खेल रहा निरंजन ठाकुर का बेटा खेलते-खेलते पोखर के अंदर चला गया। कुछ देर बाद काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने पोखर में उसकी तलाश की। करीब आध...