सुपौल : पेंशनर समाज शाखा की बैठक 30 को
सुपौल, मई 27 -- सुपौल, एक संवाददाता। जिला पेंशनर समाज शाखा इकाई के बरुआरी, जगतपुर, बरैल व परसरमा - परसौनी शाखा के पेंशनर सदस्यों की बैठक आयोजित की जाएगी । उक्त जानकारी देते पेंशनर समाज शाखा के अध्यक्ष सुरेश्वर सिंह ने बताया कि 30 मई (शनिवार) को बरुआरी गांव स्थित पूर्व डीआईजी अनिल कुमार सिंह के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया है, जिसमें पेंशनरों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चाएं की जाएगी । अध्यक्ष ने बताया कि एमएलसी डॉ संजीव कुमार सिंह और एमएलसी डॉ अजय कुमार सिंह,जिप सदस्य कुमार रजनीश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा पेंशनर सदस्य बैठक में भाग लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.