सुपौल : पूर्व मुखिया के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक
सुपौल, जून 23 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता। बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सह प्लस टू शिक्षक देवेंद्र दास के पिता एवं कोसी प्रोजेक्ट से सेवानिवृत्त कर्मी बलदेव दास का सोमवार की सुबह निधन हो गया। वे करीब 78 वर्ष के थे। बताया गया कि सोमवार सुबह लगभग चार बजे उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बलदेव दास कोसी प्रोजेक्ट में अपनी सेवा अवधि के दौरान एक कर्मठ एवं ईमानदार कर्मी के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने उनके पैतृक आवास साहेवान वार्ड संख्या-6 पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। यह भी पढ़ें- सुपौल : पूर्व मुखिया के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक उनका अंतिम संस्कार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.