सुपौल, जून 22 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। मुख्यालय पंचायत के 20 वर्षों तक मुखिया रहे स्वर्गीय मैंहदी हुसैन की पत्नी बीवी राजिया खातून का सोमवार अहले सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। रजवारा निवासी बीवी राजिया खातून की उम्र करीब 96 वर्ष थी। वह लंबे समय से मधुमेह से पीड़ित थीं। परिजनों के अनुसार सोमवार करीब तीन बजे अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब आधे घंटे बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की खबर मिलते ही परिजनों एवं शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। मृतका के दामाद पंचायत समिति सदस्य मो. नुरुद्दीन ने बताया कि बीवी राजिया खातून स्वभाव से अत्यंत विनम्र एवं खुशमिजाज थीं तथा सभी लोगों के प्रति उनका विशेष स...