सुपौल, अप्रैल 28 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह का रविवार शाम सरायगढ़ में जोरदार स्वागत किया गया। पटना से सहरसा जाने के क्रम में वे कोसी निरीक्षण भवन पहुंचे, जहां राजद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे माहौल में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना जरूरी है और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों को लेकर सजग रहने और संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने के निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम में राजद के वरिष्ठ नेता ...