सुपौल, मई 4 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित विलियम्स हाई स्कूल के पूर्व प्रधानाध्यापक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षाविद कालीचरण मिश्र का रविवार देर शाम आकस्मिक निधन हो गया। वे 95 वर्ष के थे। वर्ष 1982 से 1996 तक विलियम्स हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक रहें कालीचरण मिश्र अपने अनुशासन, समर्पण और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे। उनके कार्यकाल में विद्यालय के शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति एवं उनके योगदान को देखते हुए 1988 में उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों सहित पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। यह भी पढ़ें- विद्यालय के निदेशक के निधन से शोक शिक्षा जगत, सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और इसे अपूरणीय क्...