सुपौल, फरवरी 26 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में स्कूलों में चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले हीं दिनों मझौआ स्कूल में चोरों ने मोटर सहित अन्य उपकरण चुरा लिया। अब बुधवार की रात थाना क्षेत्र के चिलौनी उत्तर पंचायत के वार्ड 7 स्थित प्राथमिक विद्यालय पूरनडीह में अज्ञात चोरों ने स्कूल कार्यालय का ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया। इस घटना से विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर रखी मोटर, साउंड सिस्टम और अन्य सामान चुरा लिया। उन्होंने कार्यालय में रखी अलमारी को भी तोड़ दिया, जिसमें रखे महत्वपूर्ण कागजात गायब पाए गए। चोरों ने विद्यालय परिसर में लगे चापाकल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। विद्यालय के प्रभारी वशीकुर रहमान ने बताया कि गुरुवार सुबह जब वे रोज की तरह विद्याल...