सुपौल : पूजा-त्योहार के दौरान अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
सुपौल, सितम्बर 15 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा एवं अनंत पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार की शाम छातापुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता नवपदस्थापित एसडीपीओ दिलीप कुमार ने की। बैठक में बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता, सीओ रविराज कुमार, थानाध्यक्ष प्रमोद झा सहित गणमान्य व प्रबुद्धजन मौजूद रहे। एसडीपीओ ने कहा कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यातायात व्यवस्था के लिए आवश्यकतानुसार पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। महिलाओं की अधिक मौजूदगी वाले स्थानों पर भी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अफवाह फैलाने वालों पर आईटी एक्ट एवं बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : अफवाहों पर न दें ध्यान, सोशल मीडिया पर पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.