सुपौल, मई 11 -- मरौना, एक संवाददाता। हररी पंचायत के गिदराही वार्ड 8 मे सोमवार की दोपहर कोशी नदी में पूजन सामग्री भसाने गया एक युवक लापता हो गया। बताया जा रहा है कि कृष्णदेव मेहता के भतीजा की शादी 8 मई को हुई थी। घर मे कुछ पूजन सामग्री थी जिसे सोमवार की दोपहर कृष्णदेव मेहता का बड़ा पुत्र श्री राम कुमार (20) दो अन्य बच्चों के साथ कोशी नदी मे भसाने गए जहां नदी के तेज धारा मे बह कर गहरे पानी मे चला गया।

बचाने की कोशिश श्री राम और दोनों बच्चों को पानी मेबहते हुए देखकर श्री राम का चचेरा भाई गणेश पंहुचा और तीनो को बचाने के लिए पानी मे कूद पड़ा। गणेश ने डूबते हुए दो बच्ची को तो किसी तरह पानी से बाहर निकाल दिया लेकिन अपने भाई को नही बचा सका। श्री राम ने गणेश का हाथ पकड़ा लेकिन छूट गया, और पानी के अंदर लापता हो गया।

खोज अभियान तबतक काफी संख्या मे ग्...